Posts

Showing posts with the label inspirational quote

अपनी अमीरी या गरीबी के लिए आप स्व्यं ही जिम्मेदार है

यह बात अच्छे से समझ ले कि अपनी अमीरी या गरीबी के लिए आप और सिर्फ आप ही जिम्मेदार है । अमीर होने के लिए अलग काबिलियत चाहिए और गरीब होने के लिए अलग, अब यह आप पर है कि आप क्या चुनते है। हाँ ,ज़िन्दगी का वादा है अमीर से भी और गरीब से भी कि मैं चुनौतीपूर्ण हूँ और रहूंगी। दोस्तों यह सच्चाई है कि जिंदगी रोज हमको नई-नई चुनौतियां देती है और हर इंसान रोजाना इन चुनौतियों का सामना करता है। तो जब दोनों ही स्थितियों में चुनौतियों का सामना करना है तो क्यों न अमीरी का चुनाव किया जाये। अगर आप जीत गए तो अमीरी आपका स्वागत करेगी और अगर आप चुनौती का सामना आज ठीक से नहीं कर पाये तो धबरायें नहीं क्योंकि जिंदगी कल फिर आपको नई चुनौती देगी। तो अगर आपने अमीरी का चुनाव किया है तो आपकी सफलता की गारंटी पक्की है क्योंकि कभी न कभी तो आप चुनौती को हराकर उस पर विजय प्राप्त करेंगे ही। धन्यवाद। Download our App to follow our motivational and inspirational posts : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raghavsaheb.SuccessJourney

"ज्यादा मेहनत ज्यादा कमाई" - सही या ग़लत निर्णय आपका

ज्यादा मेहनत से ज्यादा कमाई पुरानी धारना है। आपने अपने  बड़े लोगों जो आपके धर-परिवार या रिश्तेदार कोई भी हो यही कहते सुना होगा। और दोस्तों ये सही भी है क्योंकि उनके समय में ...